Arwal News: धान बीज के लिए 20 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 30 जून तक होगा वितरण

अरवल संयुक्त क़ृषि भवन
Arwal News: अरवल में खरीफ फसल के तहत किसानों को अनुदानित दर पर गुणवत्तायुक्त धान बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. किसान 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 30 जून तक बीज वितरण एवं उठाव किया जाएगा. विभाग ने किसानों से समय पर आवेदन करने की अपील की है.
Arwal News (निशिकांत कि रिपोर्ट): खरीफ फसल के अंतर्गत किसानों को गुणवत्तायुक्त धान बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार किसान 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि 30 जून तक बीज वितरण एवं उठाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
आवेदन से लेकर बीज वितरण तक समय-सीमा निर्धारित
कृषि विभाग के अनुसार खरीफ फसलों के बीज किसानों को अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा प्रत्यक्षण कार्यक्रम के तहत चयनित किसानों को भी बीज दिया जाएगा. योजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवेदन से लेकर बीज वितरण तक की पूरी प्रक्रिया के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है.
किसान विभागीय पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन
विभाग ने बताया कि इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के समय किसान निबंधन संख्या, आधार संख्या एवं आवश्यक दस्तावेज रखना अनिवार्य होगा. आवेदन स्वीकृत होने के बाद संबंधित प्रखंड कृषि कार्यालय अथवा अधिकृत बीज विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा.
कृषि पदाधिकारी ने किसानों से की अपील
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजू लता ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर ऑनलाइन आवेदन कर अनुदानित बीज योजना का लाभ उठाएं तथा खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दें. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है और विभाग की प्राथमिकता है कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे. उन्होंने किसानों से यह भी अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार की जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक अथवा किसान सलाहकार से संपर्क करें.
Also Read: Arwal News: गोली मारकर हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 1.25 लाख रूपये का जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










