Arwal News: प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद रेस्क्यू

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
अरवल में प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ी युवती।

अरवल में प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ी युवती।

Arwal News: अरवल के करपी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवती 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर युवती सुरक्षित नीचे उतर आई.

विज्ञापन

Arwal News (अजित कुमार शेखर): अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के पुराण गांव में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग को लेकर एक नवबालिक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. लगभग दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने पर युवती सुरक्षित नीचे उतर आई.

100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

जानकारी के अनुसार बैर बिगहा गांव निवासी एक युवती का करपी मोबाइल मैकेनिक दीपक कुमार के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा है. जिससे मोबाइल से बात करते प्रेम हो गया था. युवती पूर्व में पुराण गांव स्थित उच्च विद्यालय में पढ़ाई करती थी. शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह गांव में लगे करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर के ऊपरी हिसा पर चढ़ गई. रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर टावर पर पड़ी तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने युवती से नीचे उतरने का आग्रह किया तथा घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी.

काफी मशक्कत ने पुलिस ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया. काफी ऊपर चढ़ी होने के कारण पुलिस की आवाज उस तक नही पहुच रही थी. ध्वनि विस्तारक यंत्र से नीचे उतरने के लिये आग्रह किया जाने लगा. काफी मशक्कत एवं समझाने के बाद भी जब युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, तब पुलिस ने उसकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया. इसके बाद युवती टावर से नीचे उतर आई. पुलिस युवती को अपने साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई.

Also Read: Arwal News : कुर्था में दीवार तोड़कर खैनी दुकान से हजारों की चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन