Arwal News: भीषण गर्मी के कारण 25 मई तक पांचवीं तक की कक्षाएं बंद, आदेश जारी

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
अरवल में पांचवीं तक के स्कूल बंद

अरवल में पांचवीं तक के स्कूल बंद

Arwal News: अरवल में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए डीएम अमृषा बैंस ने पांचवीं तक की कक्षाएं 25 मई तक बंद करने का आदेश दिया है. वहीं छठी से 12वीं तक की कक्षाओं पर सुबह 11 बजे के बाद रोक रहेगी.

विज्ञापन

Arwal News: जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला दंडाधिकारी अमृषा बैंस ने जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई 25 मई तक स्थगित करने का आदेश जारी किया है.

मौसम विभाग ने जताई उच्च तापमान की आशंका

बिहार मौसम सेवा केंद्र, पटना द्वारा अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक तापमान बने रहने की संभावना जताई गई है. प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया है.

छठी से 12वीं तक के लिए भी निर्देश

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 6 से 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11 बजे के बाद प्रतिबंध रहेगा. हालांकि सरकारी आवासीय विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियां इस आदेश से मुक्त रहेंगी. जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करें. यह आदेश 25 मई तक प्रभावी रहेगा.

Also Read: Arwal News: बद्रीगढ़ गांव में बगीचे में लगाई आग, दर्जनों पेड़ जलकर नष्ट

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन