Arwal News : कुर्था में घर के बाहर लगी पिकअप में अज्ञात अपराधियों ने लगाई आग

अगलगी से जली पिकअप
Arwal News : घर के बाहर लगे पिकअप में अपराधियों ने लगा दी आग, दालन में सोए मालिक को नहीं लगी खबर
Arwal News (सुजीत कुमार) : कुर्था स्थानीय थाना क्षेत्र के बारा गांव में बीती रात पिकअप बैन में अज्ञात अपराधियों द्वारा आग लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बारा गांव निवासी स्वर्गीय तेजू सिंह के पुत्र मुनेश सिंह जो आम दिनों की तरह गुरुवार के रात भी अपना पिकअप बैन जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 01जी जे 9425 घर के समीप लगाए थे तभी देर रात किसी ने आग लगा दी.
दालान में सोए मालिक को नहीं लगी आग लगने की खबर
हालांकि इस संबंध में पिकअप वैन के मालिक मुनेश सिंह ने बताया कि मैं आम दिनों की तरह घर के दरवाजे पर पिकअप बैन लगाकर दालान में सोया था तभी शुक्रवार के अहले सुबह आग लगने का शोर हुआ. जब हम दालान से बाहर निकले तो देखा कि मेरे घर के बाहर लगे पिकअप वैन में आग लगी है.
घटनास्थल पर नहीं पहुंची पुलिस
हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया उन्होंने बताया कि पिकअप वैन में आग लगने की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा दिया गया जिसके बाद हमने उक्त मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी लेकिन अहले सुबह तक स्थानीय थाने के अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके थे.
एक सप्ताह के भीतर आगलागी की दूसरी घटना
बता दें कि विगत दिनों उक्त गांव में ही संचालित पाठक टेंट हाउस के रखे सामानों में भी 7 मई को अज्ञात अपराधियों द्वारा आग लगा दी गई थी जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया था हालांकि उक्त मामले को लेकर भी स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. हालांकि महज आठ दिनों के अंतराल में बारा गाब के अगलगी कि यह दूसरी घटना है इस संबंध में पूछे जाने पर कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि बारा गाब में पिकअप वैन में अगलगी की घटना को लेकर आवेदन आया है. मामले की तहकीकात की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : दरभंगा से कोलकाता की फ्लाइट सेवा बंद, हैदराबाद के लिए भी वीक में तीन दिन नहीं मिलेगी उड़ान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










