ePaper

88 आरोपितों पर दाखिल हुआ था चार्जशीट

Updated at : 28 Oct 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
88 आरोपितों पर दाखिल हुआ था चार्जशीट

करपी(अरवल) : सेनारी जनसंहार में 15 नामजद सहित 88 लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया था. अनुसंधान पूरा होने तक चार आइओ बदले गये. न्यायालय में एक अनुसंधानकर्ता विशंभर सिंह की ही गवाही हो सकी. तीन अन्य अनुसंधानकर्ताओं जमुना सिंह, केके सिंह और आलोक कुमार का निधन हो गया. इस नरसंहार के मामले […]

विज्ञापन

करपी(अरवल) : सेनारी जनसंहार में 15 नामजद सहित 88 लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया था. अनुसंधान पूरा होने तक चार आइओ बदले गये. न्यायालय में एक अनुसंधानकर्ता विशंभर सिंह की ही गवाही हो सकी.

तीन अन्य अनुसंधानकर्ताओं जमुना सिंह, केके सिंह और आलोक कुमार का निधन हो गया. इस नरसंहार के मामले में 66 गवाहों की सूची अदालत को दी गयी थी. लेकिन, उसमें 31 गवाह ही कोर्ट में पेश हुए थे. न्यायालय द्वारा 15 मई, 2002 को 45 आरोपितों के विरुद्ध आरोप गठित किया गया था, जिनमें दो की मौत हो गयी थी और पांच फरार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन