अरवल एवं पटना जिले की सीमा पर

करपी (अरवल) : अरवल एवं पटना जिले की सीमा पर स्थित एनएच 110 को इमामगंज बाजार में ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क जाम कर दी, जिसके फलस्वरूप वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं एवं आवागमन बाधित हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि इमामगंज-जम्हारु पंचायत अंतर्गत बाला बिगहा, नयका पुल से इमामगंज नाला तक पइन […]
करपी (अरवल) : अरवल एवं पटना जिले की सीमा पर स्थित एनएच 110 को इमामगंज बाजार में ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क जाम कर दी, जिसके फलस्वरूप वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं एवं आवागमन बाधित हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि इमामगंज-जम्हारु पंचायत अंतर्गत बाला बिगहा, नयका पुल से इमामगंज नाला तक पइन उड़ाही का कार्य स्थानीय मुखिया के द्वारा किया जाना था, लेकिन कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बरसात के समय में पानी लग जाने से जल निकासी की भारी समस्या उत्पन्न हो गयी है, जिससे आस-पास रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही खीरी मोड़ पुलिस ने इमामगंज पहुंचकर स्थानीय मुखिया को बुलाया एवं मुखिया को बुलाकर ग्रामीणों के समक्ष मुखिया के द्वारा शीघ्र उड़ाही का आश्वासन दिये जाने के बाद सड़क जाम समाप्त की गयी. मुखिया प्रतिनिधि देवनारायण ने बताया कि पइन उड़ाही का कार्य शीघ्र पूरा करा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










