आम्रपाली दुबे की 10वीं फेल से होगी शादी !, खुद को ठगा महसूस कर रही हैं एक्ट्रेस, देखें वीडियो
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 21 Jan 2023 3:37 PM
Shaadi Mubarak: फिल्म 'शादी मुबारक' का ट्रेलर रिलीज किया गया है. इस ट्रेलर में बताया गया है कि आम्रपाली दुबे की शादी 10वीं फेल अरविंद अकेला कल्लू से हो जाती है. आम्रपाली को इस बात का पता शादी के बाद विदाई के समय मिलती है. जिससे वे खुद को ठगी हुई महसूस करती हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और युवा दिलों की धड़कन कहे जाने वाले अरविंद अकेला कल्लू की आने वाली फिल्म ‘शादी मुबारक’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म ‘शादी मुबारक’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में अरविंद के साथ भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे लीड रोल में नजर आ रही हैं. दोनों ही स्टार्स के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. आम्रपाली दुबे और अरविंद की फिल्म ‘शादी मुबारक’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो काफी धमाकेदार है.
फिल्म ‘शादी मुबारक’ का ट्रेलर की शुरुआत अरविंद अकेला कल्लू के अनपढ़ से होती है. कल्लू का किरदार एक ऐसे बेपरवाह लड़के की है, जो पढ़ाई लिखाई में बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. जिससे उनके पिता परेशान रहते हैं. वे अपने बेटे की शादी तो कराना चाहते हैं. लेकिन लड़की वाले उनके अनपढ़ बेटे को हर बार रिजेक्ट कर देते हैं. वहीं, ट्रेलर में आम्रपाली दुबे एक मेधावी छात्रा की भूमिका में नजर आई हैं, जो टॉपर है. ट्रेलर के जरिए दर्शकों को बताया गया है कि लाइफ में शिक्षा का कितना महत्व है.
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कि आम्रपाली दुबे की शादी 10वीं फेल अरविंद अकेला कल्लू से हो जाती है. आम्रपाली को इस बात का पता शादी के बाद विदाई के समय मिलती है. जिससे वे खुद को ठगी हुई महसूस करती हैं. ट्रेलर काफी धमाकेदार है. इस ट्रेलर के जरिए दर्शकों को बताया गया है कि लाइफ में शिक्षा का कितना महत्व है. ‘शादी मुबारक’ एक पारिवारिक फिल्म हैं, जिसकी एक झलक आप इसके ट्रेलर में देख सकते हैं. आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘शादी मुबारक’ का ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही ये ट्रेलर यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










