आरा: मुफस्सिल के धुंधुआं में बाढ़ के पानी में डूबने से मजदूर की मौत, काम से लौटते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

मृतक संतोष कुमार का फाइल फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया. धुंधुआं गांव निवासी 29 वर्षीय मजदूर संतोष कुमार की डूबने से मौत हो गई. काम से घर लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ.

विज्ञापन

Arrah News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गांव में गुरुवार की शाम बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान धुंधुआं गांव निवासी रामजीत राय के 29 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था.

विज्ञापन

बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से डूबा

मृतक के परिजन बब्लू कुमार ने बताया कि संतोष गुरुवार की शाम आरा से मजदूरी करने के बाद राशन का सामान सिर पर रखकर वापस घर लौट रहा था. गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी फैला हुआ है. धुंधुआं गांव के समीप पहुंचते ही अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सड़क किनारे गड्ढे (चार्ट) में भरे गहरे बाढ़ के पानी में गिरकर डूब गया.

अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला. परिजन संतोष को लेकर तुरंत आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.

मृतक संतोष कुमार का फाइल फोटो एवं परिजनों का फोटो | Prabhat Khabar Network
मृतक के परिजनों का फोटो.

परिवार का सहारा था संतोष

संतोष अपने तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था और उसी पर परिवार की जिम्मेदारी थी. उसके परिवार में मां रामावती देवी, पत्नी गुड़िया देवी, दो बेटियां प्रिया कुमारी व प्रियांशु कुमारी और एक बेटा ओमजी है. संतोष की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी और मां समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: आरा: बीडीओ अनुराधा ने झाड़ू लगा कर दिया स्वच्छता का संदेश, उदवंतनगर में शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन