आरा: एसपी अवधेश दीक्षित ने तरारी थाने का किया औचक निरीक्षण, हाजत और मालखाने की व्यवस्था देख दिए निर्देश
निरीक्षण करते हुए एसपी.
आरा एसपी अवधेश दीक्षित ने तरारी थाने का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं की गहन जांच करते हुए पुलिस को अधिक पारदर्शी और जन-संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए.
Arrah News: भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने शुक्रवार की रात तरारी थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया.
अभिलेखों और मालखाने की गहन जांच
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के सिरिस्ता, हाजत, बैरक, गश्ती वाहनों और मालखाना की व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की. उन्होंने थाने के विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षा मानकों, परिसर की साफ-सफाई और गश्ती वाहनों की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की.
पारदर्शी और जन-संवेदनशील पुलिसिंग के निर्देश
एसपी अवधेश दीक्षित ने थाना प्रभारी समेत सभी संबंधित अधिकारियों को पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जन-संवेदनशील बनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और क्षेत्र में नियमित गश्ती सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए