आरा: संदेश के पांडेयपुर में आहर में डूबने से 11 वर्षीय छात्रा की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arrah News: आरा के संदेश थाना क्षेत्र स्थित पांडेयपुर गांव में बुधवार दोपहर स्कूल से लौट रही सातवीं कक्षा की छात्रा की आहर में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन

Arrah News: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव स्थित कोनहर छठ घाट के किनारे बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ. स्कूल से पढ़ाई कर लौट रही 11 वर्षीय किशोरी की आहर में डूबने से मौत हो गई. मृतका की पहचान पांडेयपुर गांव निवासी कमलेश प्रसाद की पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है, जो सातवीं कक्षा की छात्रा थी. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.

विज्ञापन

गहरे पानी में जाने से डूबी छात्रा

ग्रामीणों के अनुसार, खुशी बुधवार की दोपहर अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी. इसी बीच वह गांव के पश्चिम में स्थित कोनहर छठ घाट के किनारे आहर में नहाने लगी. नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई. साथ नहा रही सहेलियों ने दौड़कर घटना की जानकारी उसके घर वालों को दी.

शाम को निकाला जा सका शव

सूचना मिलते ही परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद बुधवार की देर शाम शव को पानी से बाहर निकाला जा सका. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और आरा सदर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृत किशोरी खुशी अपने दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थी. परिवार में उसकी मां रीना देवी, दो भाई करिया कुमार व शिवम कुमार और एक बहन खुशबू कुमारी है. बेटी की अचानक मौत के बाद घर में हाहाकार मच गया है. मां रीना देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: आरा: बीडीओ अनुराधा ने झाड़ू लगा कर दिया स्वच्छता का संदेश, उदवंतनगर में शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन