भोजपुर : पीरो में गाली-गलौज के विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, घायल सदर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में घायल युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर जिले के पीरो में गाली-गलौज के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे एक 26 वर्षीय युवक की जमकर पिटाई हो गई. गंभीर रूप से घायल अंकित कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका के समीप गाली-गलौज करने के विवाद को लेकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए पीरो सीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी चरपोखरी थाना क्षेत्र के बाबूबांध गांव निवासी विजय चौधरी का 26 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है.

विज्ञापन

पुरानी रंजिश और रास्ते में घेरकर गाली-गलौज का आरोप

इधर, अंकित कुमार ने बताया कि गांव में ही एक व्यक्ति से कुछ दिन पूर्व उन लोगों का झगड़ा हुआ था. हालांकि बात खत्म हो गई थी.

रविवार की सुबह जब वह बाइक द्वारा सिकरहटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाजार मार्केटिंग करने जा रहा था, इस दौरान मनैनी छलका के समीप उसी के गांव के कुछ युवक वहां पर पहले से मौजूद थे. जैसे ही वह उनके पास से गुजरा, तो उनके द्वारा गाली-गलौज किया जाने लगा.

कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई

तभी उसने बाइक धीरे कर दी, तो उनके द्वारा दोबारा गाली-गलौज किया जाने लगा, जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई. उसके बाद उनके द्वारा उसकी लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी गई. मारपीट के दौरान उसका बायां हाथ फ्रैक्चर कर गया.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन