पीरो में ट्रक ने सड़क पार कर रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

Arrah-Sasaram Highway : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना पीरो थाना क्षेत्र के दलित टोला के पास हुई, जहां सड़क पार कर रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई.

विज्ञापन

चाय पीने निकला था युवक

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 25 निवासी अमावस साह के 40 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद्र साह उर्फ पोतन के रूप में की गई है. वह पेशे से मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की तड़के करीब 3 बजे उसकी नींद खुली और वह चाय पीने के लिए पीरो बाजार की ओर जा रहा था. इसी दौरान जब वह दलित टोला के पास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना के कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पीरो थाना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रेमचंद्र साह अपने परिवार में दूसरे नंबर पर था. वह दो भाई और तीन बहनों में शामिल था. उसके परिवार में मां कौशल्या देवी, पत्नी ज्ञानती देवी और एक चार साल का मासूम बेटा ओम कुमार है.

इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे घर में मातम पसरा हुआ है. आसपास के लोग भी इस घटना से गमगीन हैं और परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की पहचान करने और चालक को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी वाहन का पता लगाया जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन