आरा: सोन नदी में चार दिन बाद मिला 20 वर्षीय युवक का शव, स्नान के दौरान बह गया था रवि

Updated:
विज्ञापन

शव मिलने के बाद जमा भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोन नदी में लापता हुए 20 वर्षीय युवक रवि कुमार का शव चार दिन बाद बरामद हुआ है. रवि बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और 12 सितंबर को नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया था. घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

आरा. सोन नदी के पूर्वी छोर पर बुधवार को पानी में उपलाता हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के दोघड़ा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र रवि कुमार (20) के रूप में हुई है. ग्रामीणों की सूचना पर कोईलवर और बिहटा पुलिस के सहयोग से शव को कोईलवर के गोरया घाट लाया गया. हालांकि, घटनास्थल बिहटा थाना क्षेत्र में होने के कारण बिहटा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर ले गयी.

विज्ञापन

12 सितंबर को सोन नदी में बह गया था युवक

मृतक के बड़े भाई के अनुसार, रवि कुमार 12 सितंबर को अपने एक दोस्त के साथ सोन नदी में स्नान करने के लिए तारेगना गया था. इसी दौरान सोन नदी की तेज धारा में बह गया. घटना के बाद से ही परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे. साथ ही, इसकी सूचना बिहटा थाने को भी दी गयी थी.

चार दिन बाद सुअरमरवा के समीप मिला शव

बुधवार को चार दिन बाद सोन नदी में युवक का शव उपलाता हुआ मिलने की सूचना पर परिजन आनन-फानन में कोईलवर पहुंचे. इसके बाद कोईलवर पुलिस के सहयोग से सुअरमरवा के समीप सोन नदी से शव को बरामद किया गया.

शव की पहचान रवि कुमार के रूप में होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटनास्थल बिहटा थाना क्षेत्र में होने के कारण बिहटा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर ले गयी.

बीए प्रथम वर्ष का छात्र था रवि

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि रवि कुमार बीए प्रथम वर्ष का छात्र था. घटना के बाद से ही परिवार के लोग सदमे में हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन