23 सितंबर को जगदीशपुर किला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जीर्णोद्धार की तैयारियां तेज

Updated:
विज्ञापन

सीएम सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 23 सितंबर को जगदीशपुर के ऐतिहासिक किले का दौरा करेंगे. इस दौरान किले के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की योजनाओं पर चर्चा होगी. सरकार किन्नर समुदाय के लिए 'गरिमा गृह' बनाने की भी घोषणा की है.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के ऐतिहासिक जगदीशपुर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह किले के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गयी हैं. बुधवार को योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने किला परिसर का जायजा लिया. इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगामी 23 सितंबर को बक्सर दौरे के क्रम में विशेष रूप से जगदीशपुर किला देखने पहुंचेंगे.

विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ प्रशासनिक अमला और पर्यटन विभाग की प्लानिंग टीम भी मौजूद रहेगी. इस दौरान किले के विकास की रूपरेखा को लेकर चर्चा की जायेगी. गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव के दौरान इस ऐतिहासिक धरोहर के पर्यटन विकास की घोषणा की थी.

23 सितंबर के बाद तेज होगा किले के विकास का काम

मुख्यमंत्री के 23 सितंबर को प्रस्तावित दौरे के बाद किले के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की योजनाओं पर तेजी से काम शुरू होगा. प्रशासन और पर्यटन विभाग की टीम किले के विकास को लेकर प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा करेगी.

किन्नर समुदाय के लिए गरिमा गृह बनाने की घोषणा

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने किन्नर समुदाय को आवास की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए 'गरिमा गृह' बनाने की घोषणा की है. जमीन उपलब्ध होने पर गरिमा गृह के लिए चारदीवारी और निर्माण कार्य कराया जायेगा.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सिपाही, क्लर्क और शिक्षक जैसे पदों पर सरकारी नौकरियों में किन्नर समुदाय के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जी सकें.

महादलित टोलों में बनेंगे आधुनिक सामुदायिक भवन

मंत्री ने बताया कि दलितों और महादलितों के उत्थान के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के महादलित टोलों में शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए आधुनिक सामुदायिक भवन बनाये जायेंगे. इन भवनों के निर्माण पर 37 लाख रुपये तक की लागत आयेगी. उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

कई अधिकारी और एनडीए कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर एसडीएम ओमप्रकाश लाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रांति कुमार, अंचलाधिकारी विश्वास आनंद, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार, कनीय अभियंता रौशन पांडेय, बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश कुमार, वरिष्ठ नेता विनय मिश्रा, जनार्दन सिंह, पुष्पा कुशवाहा, संध्या सिंह, बाबूदिन मंसूरी सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन