सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के समीप रविवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप रविवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गजराजगंज ओपी पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौराई गांव निवासी रामबाबू, दरिमन एवं आयर थाना क्षेत्र के बलीगांव निवासी सुरेश कुमार शामिल हैं. बताया जाता है कि रविवार की दोपहर तीनों बाइक द्वारा बिहिया की तरफ जा रहे थे. उसी दौरान अमराई नवादा के समीप उनकी बाइक का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










