शराब पीकर मारपीट करने का आरोपित गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

अनाइठ कुर्मी टोला मुहल्ले से शनिवार की देर रात पकड़ा गया आरोपित
विज्ञापन
आरा
. नवादा थाना पुलिस द्वारा शराब पीकर मारपीट करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के अनाइठ कुर्मी टोला मुहल्ले से शनिवार की देर रात की. गिरफ्तार आरोपित नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ कुर्मी टोला निवासी समीर कुमार पटेल उर्फ सोनू है.बताया जाता है कि समीर कुमार पटेल उर्फ सोनू शनिवार की देर रात शराब पीकर अनाइठ मुहल्ला निवासी विशाल कुमार गुप्ता के दरवाजे पर हल्ला व गाली-गलौज कर रहा था. इसके बाद विशाल कुमार गुप्ता द्वारा नवादा थाना में शराब पीकर हल्ला व गाली-गलौज करने के संबंध में उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










