बिहिया प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में तीन छात्राएं हुईं बेहोश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2024 10:28 PM

विज्ञापन

खबर सुनने के बाद छात्राओं के परिजन हुए बेचैन, पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन

बिहिया. कड़ी धूप और भीषण गर्मी के प्रकोप का असर आये दिन विद्यालयों में देखने को मिल रहा है. बुधवार को नगर स्थित कस्तूरबा प्लस टू उच्च विद्यालय तथा बिहिया प्रखंड के बारा गांव स्थित उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के कारण छात्राएं बेहोश हो गयीं, जिससे देर तक स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल रहा. जानकारी के अनुसार कस्तूरबा प्लस टू उच्च विद्यालय में पढ़ाई के दौरान बिहिया नगर के बिहिया गांव की रहनेवाली रौशनी कुमार व साहेब टोला बिहिया निवासी दुर्गा कुमारी भीषण गर्मी के कारण बेहोश हो गयीं. घटना के बाद दोनों छात्राओं को शिक्षकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनके अभिभावकों की मौजूदगी इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. घटना के बाद प्राचार्य द्वारा बीइओ की अनुमति से स्कूल की छुट्टी कर दी गयी. इसी दौरान स्कूल के निरीक्षण को लेकर पहुंची आरडीडी ने स्कूल से छात्राओं की छुट्टी हुई पाकर प्राचार्य की क्लास लगा दी, जिससे विद्यालय में अफरा-तफरी मची रही. इसके अलावा प्रखंड के बारा गांव स्थित उच्च विद्यालय में भी भीषण गर्मी के कारण 9वीं कक्षा की एक छात्रा बेहोश हो गयी, जिसका निजी क्लिनिक में उपचार कराने के बाद उसे घर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन