ठगी करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

सोने की नथिया, हथशंकर व हथियार बरामद
विज्ञापन
आरा.
सिकरहटा थाना पुलिस ने ठगी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव से शनिवार की रात की. तलाशी के दौरान पुलिस में उसके पास से ठगी किया गया सोने का नथिया, चांदी का हथशंकर एवं दो कट्टा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव निवासी विजय पंडित है. इसकी जानकारी एसपी राज ने प्रेस रिलीज जारी कर दी. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विजय पंडित द्वारा करीब डेढ़ महीना पहले अपनी ही पड़ोसी महिला सविता देवी की पुत्री को बहला-फुसलाकर कर एक-एक करके चांदी व सोने के कई ज्वेलरी ठग लिया गया था. सविता देवी को जब इसकी भनक लगी, तो उसने सिकरहटा थाने में विजय पंडित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज के उपरांत सिकरहटा थाना पुलिस द्वारा शनिवार को उसके घर से उसे गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके घर से पुलिस ने ठगी के सोने व चांदी के जेवर एवं दो कट्टा बरामद किया. पुलिस ने उसके खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










