ePaper

हत्या के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 09 Jan 2026 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

चरपोखरी थाना पुलिस ने नगरांव गांव से आरोपित को पकड़ा

विज्ञापन

आरा.

चरपोखरी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के नगरांव गांव से गुरुवार को की. गिरफ्तार आरोपित चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव निवासी स्व. सकल प्रसाद का पुत्र अजय कुमार है.

बता दें कि बीते वर्ष आठ दिसंबर की शाम चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव निवासी स्व.डिग्री पासवान के 35 वर्षीय पुत्र काशी पासवान की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में मृतक की पत्नी कांति देवी द्वारा बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के सलसला गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान, चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव निवासी बृज बिहारी पासवान, उनके दो पुत्र प्रदीप कुमार एवं अंकित पासवान सहित सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसी समय से उक्त आरोपित की फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन