पिता की हत्या करने जा रहे पुत्र को पुलिस ने दबोचा, हथियार और कारतूस बरामद
Updated at : 08 Jan 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के सिंडिकेट के पास से पकड़ा गया आरोपित
विज्ञापन
आरा.
पिता की हत्या करने जा रहे पुत्र पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक कट्टा एवं दो कारतूस बरामद हुआ. उसकी गिरफ्तारी टाउन थाना क्षेत्र के सिंडिकेट के पास से बुधवार को की. गिरफ्तार आरोपित बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लौहर गांव निवासी पप्पू कुमार सिंह उर्फ अंगद सिंह का पुत्र शत्रुघ्न सिंह उर्फ मूसा सिंह है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने गुरुवार को दी. उन्होंने बताया कि बड़हरा थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि शत्रुघ्न कुमार सिंह उर्फ मूसा सिंह अवैध हथियार के साथ अपने घर में झगड़ा कर रहा है. सूचना प्राप्त होते ही जब पुलिस वहां पहुंची, तो वह मौके से भाग निकला. इसके बाद पुलिस द्वारा पीछा कर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित शत्रुघ्न सिंह उर्फ मूसा सिंह हथियार के साथ अपने घर पर गया. वह अपने पिता पप्पू सिंह उर्फ अंगद सिंह जमीन बिक्री का पैसा नहीं देने को लेकर हत्या का प्रयास किया. इसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई और पुलिस वहां पहुंची तो वह वहां से भाग निकला. इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर टाउन थाना क्षेत्र के सिंडिकेट के पास से उसे गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके पास एक कट्टा बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान उसके निशा देही पर घर से दो कारतूस को बरामद किया. इसके पश्चात बड़हरा थाना में पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




