हथियार खरीदने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आरोपितों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां व बिहिया थाना क्षेत्र के फिनगी गांव निवासी शामिल हैं

विज्ञापन

बिहिया.

तियर थाना क्षेत्र के उतरदाहां गांव में सोमवार को मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा होने और मां-बेटे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने छापेमारी कर हथियार खरीदने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपितों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव निवासी कृष्ण कुमार राम के पुत्र कुश कुमार उर्फ गोल्डी और बिहिया थाना क्षेत्र के फिनगी गांव निवासी चंद्रमा सिंह के पुत्र राहुल कुमार का नाम शामिल है.

तियर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गत् दिनों उतरदाहां गांव में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन मामले में गिरफ्तार उतरदाहां निवासी स्व. मुनीलाल शर्मा की पत्नी प्रभावती देवी और पुत्र धनजी शर्मा से पूछताछ के बाद हथियार खरीदने के मामले में दोनों की गिरफ्तारी की गयी है. पकड़े गये दोनों आरोपितों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया कि हथियार खरीदने के मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी होगी जिसके लिए पुलिस जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन