13 वर्षीय किशोर लापता, प्राथमिकी दर्ज
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 19 Jan 2026 7:45 PM
विज्ञापन
पीड़ित के पिता ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
विज्ञापन
आरा.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र पिरौंटा गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में किशोर के पिता द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दिये गये आवेदन में पिरौंटा वार्ड नंबर-10 निवासी टुन्नू कुमार ने कहा है कि उनका 13 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार उर्फ ढोड़ा सुबह करीब नौ पूर्व मुखिया के यहां दही-चूड़ा खाने गया था.शाम पांच बजे तक टीचर ट्रेनिंग स्कूल के पास खेलते हुए उसे देखा गया. उसके बाद से वह गुम हो गया. इसकी जानकारी उसने सभी नाते- रिश्तेदारों के यहां दी. बावजूद इसके उसका कहीं पता नहीं चला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










