अवैध ढंग से ईंट के निर्माण करने का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
अवैध ढंग से ईंट के निर्माण करने का मामला दर्ज

चौरी थाना क्षेत्र के डिलियां में संचालित अमन ईंट उद्योग और सुमन ईंट उद्योग पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन

सहार.

चौरी थाना क्षेत्र के डिलियां में संचालित अमन ईंट उद्योग और सुमन ईंट उद्योग पर अवैध ढंग से ईंट के निर्माण करने के विरुद्ध खान निरीक्षक आर्या मिश्रा के आवेदन पर दोनों चिमनी संचालकों पर चौरी थाने में मामला दर्ज किया गया.

बता दें कि खान निरीक्षक आर्या मिश्रा के द्वारा जनवरी माह में दोनों चिमनियों की जांच की गयी थी, जहां सीटीइ और सीटीओ के कागजात नहीं पाया गया. जहां अवैध ईंट निर्माण एवं अवैध ढंग से मिट्टी के उठाव के कारण सरकारी राजस्व की हानि को देखते हुए दोनों चिमनी मालिक सहार थाना क्षेत्र के बजरेयां निवासी बालेश्वर सिंह के पुत्र बिनोद सिंह और गिरियां निवासी धनंजय पांडे पर दो लाख 30 हजार के जुर्माना लगाया गया था, जहां जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर दोनों के खिलाफ चौरी थाने में मामला दर्ज किया गया. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन