चेकपोस्ट पर जांच में पकड़ाये 10 लाख रुपये, किया गया जब्त

Updated:
विज्ञापन

कोईलवर सिक्सलेन पुल पर पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

कोईलवर. लोकसभा चुनाव को लेकर कोईलवर में सिक्सलेन पुल पर लगायी गयी जांच चौकी पर जांच के क्रम में एक कार से 10 लाख रुपये बरामद किये गये. ये रुपये कार से बरामद किये गये हैं. जानकारी के अनुसार कोईलवर थाना क्षेत्र के सिक्सलेन पुल पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगायी गयी जांच चौकी पर सोमवार की देर रात पटना जिले से आ रही गाड़ियों की जांच चल रही थी. इसी क्रम में वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहू द्वारा पटना की ओर से आ रही एक क्रेटा कार को रोका गया. वाहन की तलाशी के क्रम में कार में से 10 लाख रुपये बरामद किये गये, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने बरामद रुपये को जब्त कर लिया. इधर मौके पर रुपये लेकर जा रहे व्यक्ति ने कोई स्पष्ट सबूत नहीं दिये कि ये पैसे कहां से लेकर आ रहे थे और किस कार्य के लिए कहां लेकर जा रहे थे, जिसके बाद यह जब्ती की कार्रवाई की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन