शाहपुर में 3 घंटे गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में परेशान हुए लोग; कटौती से बढ़ा आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

शाहपुर में बिजली की समस्या गंभीर होती जा रही है. शाम से सुबह तक बिजली की अनिश्चितता से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है. इस कटौती से दैनिक दिनचर्या प्रभावित होने के साथ-साथ उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है.

विज्ञापन

Shahpur Power Cut (मिथिलेश्वर प्रसाद सिन्हा) : भोजपुर जिले के शाहपुर में बिजली की समस्या एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है, और अधिकतर शाम से लेकर रात एवं सुबह के समय बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से परेशानी

सोमवार की अहले सुबह से बिजली की आवाजाही के बीच लगभग नौ बजे से बारह बजे तक लगभग तीन घंटे बिजली गुल रही, जिसके कारण महिलाएं, स्कूली बच्चे और विभिन्न कार्यों के लिए घर से बाहर जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

अवरुद्ध दिनचर्या और उमस भरी गर्मी

आज के दौर में पानी से लेकर खाना बनाने वाले सभी उपकरण बिजली से संचालित हो रहे हैं, ऐसे में बिजली गुल हो जाने से सभी लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से अव्यवस्थित हो जाती है और भारी पैमाने पर बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो जाता है.

सावन-भादो में जहरीले जीवों का डर

सबसे ज्यादा डर सावन-भादो की अंधेरी रात में विषैले जीव-जंतुओं के काटने का बना रहता है, जिससे लोगों की चिंताएं और अधिक बढ़ जाती हैं.

Also Read : गया जी से बैंकॉक जाना होगा आसान, CM सम्राट चौधरी ने बताया कब से शुरू होगी सीधी फ्लाइट

जनता में आक्रोश और विभाग के दावे

निरंतर बिजली बाधित होने से दैनिक जीवन में आ रही भारी कठिनाइयों को लेकर शाहपुर के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जबकि बिजली विभाग द्वारा अक्सर यह दावा किया जाता है कि तकनीकी खराबी, मौसम की स्थिति या अन्य कारणों से बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है तथा कभी-कभी यह कहा जाता है कि "ऊपर से ही लाइन बंद है".


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन