आरा : मां दुर्गा की प्रतिमा गढ़ने झारखंड से आया था कारीगर, तरारी में बेलगाम ट्रक ने रौंदा, दो घंटे तक जाम रहा हाईवे
ट्रक ने मारी टक्कर
Arrah Truck Accident : आरा के तरारी में दशहरा पूजा की तैयारी कर रहे दुर्गा प्रतिमा कारीगर को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे को दो घंटे तक जाम कर दिया.
Arrah Truck Accident : आरा के तरारी के खुटहां बाजार में दशहरा पूजा की तैयारी के बीच गुरुवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां मां दुर्गा की प्रतिमा और पूजा पंडाल तैयार करने पहुंचे मूर्ति कारीगर दिलीप कुमार को पीरो की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
चाय पीने निकले थे कारीगर
बताया जाता है कि दिलीप कुमार अपने साथियों के साथ हर साल की तरह इस बार भी दशहरा को लेकर खुटहां बाजार पहुंचे थे. यहां दुर्गा पूजा पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करने का काम चल रहा था. गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने साथियों के साथ चाय पीने के लिए निकले थे. इसी दौरान पीरो की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी.

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. बताया गया कि चालक ने सहियारा के पास ट्रक छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. अब जब्त ट्रक के आधार पर पुलिस चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
झारखंड के रहने वाले हैं घायल कारीगर
घायल की पहचान झारखंड के जामताड़ा जिले के बिंदापथ थाना क्षेत्र के मलादो गांव निवासी देव शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है. वह अपने साथियों के साथ दशहरा के लिए प्रतिमा और पूजा पंडाल तैयार करने खुटहां बाजार आए थे.
हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे को जाम कर दिया. लोग फरार चालक की गिरफ्तारी और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे. हालांकि, जाम के दौरान एंबुलेंस, इमरजेंसी वाहनों और स्कूल बसों की आवाजाही जारी रखी गई.
पुलिस के समझाने पर समाप्त हुआ जाम
घटना की सूचना मिलते ही इमादपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद करीब दो घंटे से जारी सड़क जाम सुबह नौ बजे समाप्त हुआ. जाम हटने के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका.
फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है. अब चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. वहीं, हादसे के बाद दशहरा की तैयारी में जुटे कारीगरों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.
Also Read : आरा की बड़ी मठिया में श्रीकृष्ण छठीहार महोत्सव, सोहर-बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए