अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने फसल को किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने फसल को किया जब्त

बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र स्थित बिजली के डेरा गांव के समीप हुई कार्रवाई

विज्ञापन

बिहिया.

उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बहोरनपुर थाना क्षेत्र में चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान अफीम की खेती करनेवालों का भंडाफोड़ करते हुए रविवार को भारी मात्रा में अफीम की फसल बरामद की है. पुलिस ने इस दौरान मौके से एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है. मामले को लेकर जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चन्द्र सिंह ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि एक्साइज इंस्पेक्टर को सूचना मिली थी कि बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र स्थित बिजली के डेरा गांव के समीप भारी मात्रा में अफीम की खेती की जा रही है. सूचना पाकर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर शाहपुर बीडीओ को मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया गया. दल ने दियारा क्षेत्र में छापेमारी की, लेकिन चारों तरफ लगे मक्के की फसल के कारण अफीम के खेत का पता नहीं चल पाया. टीम द्वारा इस दौरान ड्रोन के माध्यम से दियारा क्षेत्र की सघन तलाशी ली गयी, जिसमें मक्के के खेतों के बीच एक ट्रैक्टर और कई बोरों में भरे सामान का पता चला. छापेमारी टीम जब उक्त जगह पर पहुंची तो 16 बोरों में भरे अफीम के डोडा को जब्त किया गया. साथ में पुलिस ने मौके से हल लगे एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया. थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि मामले को लेकर ट्रैक्टर के मालिक, खेत मालिक व अफीम के व्यापारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन