जमुई की घटना के विरोध में आरा में ABVP का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार को घेरा

Updated:
विज्ञापन

जमुई में हुए घटना पर विरोध प्रदर्शन करते ABVP के कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई में छात्रा से बदसलूकी के विरोध में ABVP ने आरा में प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने सीएम और डीजीपी का पुतला फूंका, छात्राओं की सुरक्षा और न्याय की मांग की.

विज्ञापन

Arrah ABVP Protest: बिहार के जमुई में 19 सितंबर को नाबालिग छात्रा के साथ हुई कथित बदसलूकी और मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की आरा नगर इकाई ने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और बिहार की प्रभारी डीजीपी का पुतला फूंका. जमुई की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए एसआईटी गठित की है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

अभाविप के दक्षिण बिहार शोध कार्य संयोजक चंदन तिवारी ने कहा कि जमुई में छात्रा के साथ हुई घटना अत्यंत चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार एवं पुलिस प्रशासन को केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की.

निष्पक्ष जांच और सुरक्षित वातावरण की मांग

ऋतुराज चौधरी ने कहा कि घटना ने कानून-व्यवस्था और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों को सख्त सजा और छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्राओं के अधिकार और सम्मान के लिए विद्यार्थी परिषद अपनी आवाज उठाता रहेगा.

वहीं, जिला संयोजक सचिन राय ने कहा कि छात्राओं से जुड़ी घटनाओं पर प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए. जमुई मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाना सरकार और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है.

19 सितंबर को सामने आया था मामला

गौरतलब है कि जमुई में 19 सितंबर की शाम कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा को कुछ युवकों द्वारा रोककर मारपीट और छात्रा से कथित बदसलूकी किये जाने का वीडियो सामने आया था. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. पुलिस के अनुसार, मामले में एसआईटी का गठन किया गया और तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में अनूप सिंह, आदित्य सिंह, राजन कुमार, राहुल कुमार, चंदन सिंह, विक्रांत ओझा, हैप्पी किशोर, शिवम राय, शौर्य सुमन, सुमित सिंह, अतुल शर्मा, चित्रांश दुर्गेश, उज्ज्वल तिवारी, शिवम कुमार, प्रशांत कुमार, माखन सिंह, आयुष राय, रोहित पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन