भोजपुर में मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ, 434 उपभोक्ताओं के खातों में पहुंची अनुदान राशि

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ के दौरान उपस्थित लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर के 434 घरों को मुफ्त बिजली देने के लिए सोलर प्रोत्साहन योजना शुरू की. जानें कैसे पाएं 98 हजार तक की सब्सिडी.

विज्ञापन

CM Solar Incentive Scheme: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत भोजपुर जिले के 434 आवासीय उपभोक्ताओं के खातों में अनुदान राशि का हस्तांतरण किया. इसके लिए पटना के शास्त्रीनगर स्थित बोर्ड कॉलोनी के ऊर्जा ऑडिटोरियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया. भोजपुर जिले में कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में किया गया. कार्यक्रम के दौरान नौ लाभुकों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. सर्वाधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने वाले सोलर वेंडरों को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया.

विज्ञापन

नौ लाभुकों को किया गया सम्मानित

सम्मानित लाभुकों में सत्यदेव वशिष्ठ, अमीरचंद कोठी, बबन चौधरी, कतीरा, जय किशोर राय, गोड़ना रोड, उमा शंकर तिवारी, निरंजन प्रसाद, मौलाबाग, रानी श्रीवास्तव, मौलाबाग, उत्तम कुमार, शिवगंज, अमित कुमार, अबरपुल तथा विभा देवी, नवादा, आरा शामिल थीं. वहीं सम्मानित वेंडरों में मां इलेक्ट्रिकल्स, सन ग्रो टेक्नोलॉजी प्रा. लि., भोजपुर इंटरप्राइजेज, इनर्जीक्लोन मर्चेंटाइल प्रा. लि. एवं भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल थे.

98 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र आवासीय उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने पर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से अधिकतम 98 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है. योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना तथा घरेलू बिजली खर्च को कम करने में सहायता प्रदान करना है.

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना समिति का गठन किया गया है. समिति द्वारा आवेदन, सोलर संयंत्र के अधिष्ठापन, ऋण स्वीकृति, निरीक्षण तथा योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा की जायेगी. पंचायत एवं वार्ड स्तर पर सोलर शिविर, जागरूकता अभियान और ऋण मेले भी आयोजित किये जायेंगे.

पंचायत और वार्ड स्तर पर भी मिलेगा प्रोत्साहन

नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के शहरी वार्ड तथा ग्राम पंचायत स्तर पर रूफटॉप सोलर अधिष्ठापन को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन का भी प्रावधान किया गया है. यह व्यवस्था 31 मार्च 2027 तक स्वीकृत निधि की उपलब्धता के अधीन लागू रहेगी.

स्वच्छ ऊर्जा के साथ बिजली खर्च में कमी

रूफटॉप सोलर के माध्यम से घरों में स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़ने के साथ पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी. इससे घरेलू बिजली खर्च में कमी लाने में भी सहायता मिलेगी. सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा.

भोजपुर में सौर ऊर्जा को मिलेगी नई गति

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एवं मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना के माध्यम से जिले में ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है. योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए उपभोक्ताओं को वित्तीय सहायता के साथ जागरूकता और ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग के मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह ‘टाइगर’, संदेश विधायक राधाचरण साह तथा शाहपुर विधायक राकेश रंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य मौजूद थे. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, उप विकास आयुक्त, विद्युत अधीक्षण अभियंता, भोजपुर, वरीय प्रबंधक, राजस्व, विद्युत कार्यपालक अभियंता आरा एवं जगदीशपुर, सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, आइटी प्रबंधक तथा विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

आरा: गरीब-गुरबों की आवाज उठाने वाले पूर्व मुखिया राम नरेश सिंह का निधन, 95 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन