कोईलवर में फोरलेन पर खतरनाक ओवरटेक और गलत दिशा में ड्राइविंग पर पुलिस की कार्रवाई, 72 वाहनों का चालान

Updated:
विज्ञापन

फोरलेन पर वाहन जांच करते बबुरा थाना पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोईलवर-छपरा फोरलेन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 वाहन चालकों से 2.29 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने नियमों के पालन की अपील की.

विज्ञापन

आरा. कोईलवर-छपरा फोरलेन पथ पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बबुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करते पाये गये 72 वाहनों से कुल 2 लाख 29 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कोईलवर प्रखंड के राजापुर समेत फोरलेन पथ के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गयी. जांच के दौरान विपरीत दिशा में वाहन चलाने, डिवाइडर पार कर गलत दिशा में परिचालन करने, खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने सहित यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान काटकर जुर्माना लगाया गया.

दुर्घटना रोकने के लिए नियमित होगी जांच

बबुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि फोरलेन पर गलत दिशा में वाहन चलाने और खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ऐसे वाहन चालक न केवल अपनी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डालते हैं. इसे देखते हुए पुलिस की ओर से नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि फोरलेन पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाये रखने के लिए आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन