जुआ के अड्डे पर पुलिस ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार

नवादा थाना पुलिस की टीम ने बिहारी मिल हनुमान मंदिर के समीप से दोनों को पकड़ा
आरा.
शहर के नवादा थाना पुलिस की टीम ने बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के बिहारी मिल हनुमान मंदिर के समीप जुआ के अड्डे पर धावा बोल इस दौरान जुआ खेलते दो लोगों को दबोच लिया.आरोपितों के पास से 11,667 रुपये नकद, दो लॉटरी रसीद, दो कैलकुलेटर, छह ब्लू बॉल पेन, 12 पेन, 17 ब्लू कार्बन, एक मोबाइल, एक चार्जर, एक स्टेपलर, दो पैकेट स्टेपलर पिन,एक जिओ का सिम, एक स्केल, एक प्लास्टिक का थैला, दो लाइटर माचिस बॉक्स, एक कॉपी, 12 पीस दातुन एवं 10 माचिस बरामद किया गया. गिरफ्तार लोगों में नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला निवासी जीवनंदन पासवान का पुत्र राजन कुमार एवं स्व.लक्ष्मण साव का पुत्र गोधन साव शामिल हैं. बताया जाता है कि नवादा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल हनुमान मंदिर के समीप जुआ खेला जा रहा है. सूचना के सत्यापन उपरांत नवादा थाना पुलिस की टीम जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




