पुलिस का जुए के अड्डे पर छापा, सात जुआरी गिरफ्तार
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 18 Aug 2025 7:23 PM
विज्ञापन
5220 रुपये नकद, तीन मोबाइल एवं एक ताश की गड्डी बरामद
विज्ञापन
आरा
. शहर के टाउन थाना पुलिस टीम ने रविवार की रात चित्रटोली रोड स्थित चित्रटोली गली में धावा बोलकर जुआ खेलते सात लोगों को दबोच लिया. उनके पास से 5,220 रुपये नकद, तीन मोबाइल एवं एक ताश की गड्डी बरामद हुई. गिरफ्तार लोगों में टाउन थाना क्षेत्र के तरी मुहल्ला निवासी अमित कुमार, दीपक कुमार, संतोष कुमार, ऋषि गुप्ता एवं उसी थाना क्षेत्र के चित्रटोली निवासी आकाश कुमार, जय मंगल एवं रवि केसरी शामिल हैं.इसकी जानकारी एसपी राज ने दी. उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि टाउन थाना क्षेत्र में गुप्त स्थान पर जुआ खेला जा रहा है, जिसके बाद टाउन थाना को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. पुलिस ने शहर के चित्रटोली रोड स्थित चित्रटोली गली में जुए के अड्डे पर छापेमारी की और जुआ खेलते सात जुआरियों को गिरफ्तार कर ली. पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों एवं सट्टा खेलने वालों में हड़कंम मचा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










