मामूली विवाद में सरेराह फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

Open firing over minor dispute

विज्ञापन

आरा. नवादा थाना क्षेत्र के महाराजा हाता (एसपी आवास के सामने वाली गली) में रविवार को मामूली विवाद में कुछ लोगों की ओर से फायरिंग की गयी. दो से तीन राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है. हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर, दिन के उजाले में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी मच गयी. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पहुंचे और अपने स्तर से जांच की. एएसपी परिचय कुमार देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की. पुलिस फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. सूत्रों के अनुसार शराब और पुलिस को सूचना देने से संबंधी किसी विवाद में फायरिंग की गयी है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. थानाध्यक्ष के अनुसार फायरिंग की अफवाहन सूचना मिली है. उस आधार पर छानबीन की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. एएसपी की ओर से भी जांच की जा रही है. वरीय अधिकारी ही इस मामले में कुछ बता सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन