ईद-ए-मिलाद पर आरा में रहेगी कड़ी निगरानी, DM-SP ने जुलूस और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश
संयुक्त बैठक करते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक
Arrah Eid-e-Milad Security Arrangements : आरा में ईद-ए-मिलाद के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं.
Arrah Eid-e-Milad Security Arrangements : आरा में ईद-ए-मिलाद के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग हुई. अधिकारियों को जुलूस के मार्ग, संवेदनशील स्थानों, भीड़ प्रबंधन, यातायात और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए.
आपके शहर में
ईद-ए-मिलाद को लेकर प्रशासन ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
अधिकारियों को अपने-अपने स्थल पर मुस्तैद रहने का निर्देश
जिलाधिकारी ने प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने और लगातार स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रशासन और पुलिस के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके.
जुलूस के मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर रहेगी विशेष नजर
अधिकारियों को ईद-ए-मिलाद के दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग, संवेदनशील स्थलों और महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया. किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस
जिलाधिकारी ने भीड़ वाले इलाकों में पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को कहा. साथ ही लोगों के सुगम आवागमन और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ते को बाधामुक्त रखने के निर्देश दिए गए. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिकारियों को लगातार निगरानी करने को कहा गया.
नियंत्रण कक्ष और मेडिकल व्यवस्था रहेगी सक्रिय
किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया. प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रखने के साथ अग्निशमन वाहनों की तैनाती और फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.
सोशल मीडिया की अफवाहों पर प्रशासन की पैनी नजर
प्रशासन ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों तथा भ्रामक सूचनाओं को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क किया. ऐसी किसी भी सूचना पर विशेष निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
प्रशासन और पुलिस के बेहतर समन्वय पर जोर
पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के साथ ईद-ए-मिलाद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर जोर दिया.
Also Read : रक्षाबंधन पर आरा में कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे 'जहरीली' मिठाई? जानें क्यों उठ रहे हैं गुणवत्ता पर सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए