ePaper

Lok Sabha Elections 2024: एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह की प्रचार गाड़ी पर हमला

Updated at : 30 May 2024 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह की प्रचार गाड़ी पर हमला

Arrah News: आरके सिंह के प्रचार गाड़ी पर हमले की घटना नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास की है. गाड़ी के चालक ने नवादा थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024 एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह की बोलेरो प्रचार गाड़ी पर हमला की सूचना है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरके सिंह की प्रचार गाड़ी जैसे ही आरा शहर के बाजार समिति पहुंची, वैसे ही वहां पर पहले से खड़े दो तीन बाइकों पर सवार लोगों ने ओवरटेक करके गाड़ी को रोककर उसका शीशा तोड़ दिया. वहीं, ड्राइवर के साथ मारपीट की. इससे ड्राइवर जख्मी हो गया.आनन- फानन में ड्राइवर को सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. इससे संबंधित प्राथमिकी आरा नवादा थाना में दर्ज करायी गयी है. इस आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह ने दी तथा कहा कि आज की घटना भाकपा माले और राजद के गुंडों की करतूत है. ये बुरी तरह चुनाव हार रहे हैं. इसी बोखलाहट में इस तरह की घटना को अंजाम दिये हैं.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन