आरा रेलवे स्टेशन पहुंचे डीएम और एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज ने आरा रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया. स्टेशन परिसर, प्रवेश-निकास मार्गों और प्लेटफॉर्मों की सुरक्षा का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज ने विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से आरा रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा स्टेशन की समग्र सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

संवेदनशील स्थलों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, प्रवेश व निकास मार्गों, प्लेटफॉर्मों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों का मुआयना कर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई.

मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को हर समय सतर्क एवं सक्रिय रहकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए गए.

अफवाहों पर न ध्यान देने की अपील

जिला प्रशासन ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

साथ ही स्पष्ट किया गया कि जिले में शांति व कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन