आरा: बारिश में तालाब बना चरपोखरी प्रखंड कार्यालय, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

Author Anand prakash|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
चरपोखरी ब्लॉक ऑफिस के बाहर जमा बरसात का पानी | Prabhat Khabar Network

चरपोखरी ब्लॉक ऑफिस के बाहर जमा बरसात का पानी | Prabhat Khabar Network

चरपोखरी प्रखंड कार्यालय में लगातार बारिश से गंभीर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हुई है. इससे प्रखंड कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Arrah News : लगातार हो रही बारिश के कारण चरपोखरी प्रखंड कार्यालय परिसर में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. हालात यह हैं कि प्रखंड कार्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार तालाब में तब्दील हो गया है और बारिश का पानी कई कार्यालयों के अंदर तक पहुंच गया है. इससे अपने काम के लिए आने वाले किसानों, आवेदकों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

करोड़ों खर्च के बाद भी फेल हुई जलनिकासी व्यवस्था

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व बीडीओ विभेष आनंद के कार्यकाल में प्रखंड परिसर में जलनिकासी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर नाले और ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया गया था. इसके बावजूद हर बारिश में जलजमाव की समस्या सामने आ रही है, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

पक्का नाला नहीं बनने से ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से पानी निकासी के नाम पर उनके घरों के सामने जेसीबी से बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए, लेकिन स्थायी नाला का निर्माण नहीं कराया गया. पिछले वर्ष पीरो एसडीओ ने पक्का नाला बनवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई. लोगों का कहना है कि यदि जल्द स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो हर बारिश में यही स्थिति बनी रहेगी और आवागमन के साथ-साथ जनजीवन भी प्रभावित होता रहेगा.


विज्ञापन
Anand Prakash

लेखक के बारे में

By Anand Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन