सोनपुरा में करेंट की चपेट में आने से युवक की गयी जान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव का था रहनेवाला
विज्ञापन
उदवंतनगर.
थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में बिजली के करेंट की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. पत्नी व मां का रो-रो कर बुरा हाल था. युवक गांव के बधार में गया था. अचानक उसका पैर बिजली के नंगा तार पर पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. आनन-फानन में लोग सदर अस्पताल ले गये, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी स्व रामजी भारती का पुत्र मनोरंजन भारती (32) बताया जाता है. थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में मनोरंजन भारती नामक युवक नंगा बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मनोरंजन भारती तीन भाइयों मे��� दूसरे नंबर पर था. बड़ा भाई चितरंजन भारती व छोटा भाई चांस भारती है. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. पत्नी मालती भारती का रो-रो कर बुरा हाल था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










