ePaper

वीर कुंवर सिंह व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के कारण हम आजाद भारत में ले रहे हैं आजादी की सांस : प्रभारी मंत्री

Updated at : 16 Aug 2025 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
वीर कुंवर सिंह व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के कारण हम आजाद भारत में ले रहे हैं आजादी की सांस : प्रभारी मंत्री

बीर बाकुड़ा बाबू कुंवर सिंह सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के कारण हम आजाद भारत में आजादी की सांस ले रहे हैं.

विज्ञापन

आरा. बीर बाकुड़ा बाबू कुंवर सिंह सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के कारण हम आजाद भारत में आजादी की सांस ले रहे हैं. हमें गर्व है भोजपुर जिले पर,जहां से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी निकली थी और लोगों में जागृति पैदा हुई थी. इसके परिणाम स्वरूप हमने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ा एवं स्वतंत्र हुए. 79वें स्वतंत्रता दिवस पर वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित मुख्य समारोह स्थल पर परेड की सलामी लेने एवं तिरंगे को लहराने के बाद उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए उक्त बातें जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कही. उन्होंने कहा कि सेनानियों ने बिना कुछ सोचे एवं बिना कुछ मांगे भारत माता को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उन लोगों ने ही हमें आजादी का अर्थ समझाया. आजाद करने के बाद हमें अपने देश को सौंप दिया तथा देश को आगे बढ़ाने व विकास के रास्ते पर ले जाने का कर्तव्य बोध कराया. ताकि विश्व में इस देश की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ते जाएं. इस अवसर पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक श्री राज, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, डीसीएलआर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर आयुक्त मंजु कुमारी, मेयर इंदू देव, एमएलसी राधा चरण साह, एमएलसी जीवन कुमार आदि थे. प्रभारी मंत्री ने बतायी विकास कार्यों की प्रगति : इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जिले में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की चर्चा की तथा कहा कि जिला प्रशासन योजनाओं को पूरा करने का लगातार प्रयास कर रहा है. ताकि लोगों को सुविधा एवं लाभ हो सके. लगातार योजनाओं की समीक्षा की जाती है. उन्होंने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों, दिव्यांगों, पुरुष, छात्र-छात्राओं, युवक-युवतियों सभी के लिए योजनाएं चलायी जा रही हैं. कई क्षेत्रों में वेतन एवं पेंशन में वृद्धि कर दी गयी है. श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका को बता दिया कि हमारे लिए किसानों सहित सभी देशवासियों एवं देश का महत्व अधिक है. अमेरिका का प्रतिबंध हमारा कुछ बिगाड़ नहीं सकता है. इस अवसर पर वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज रहा था.

परेड की ली सलामी

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी ली. बिहार सशस्त्र पुलिस सैप घुड़सवार पुलिस, स्काउट एंड गाइड, एनसीसी, महिला पुलिस बल सभी ने परेड में भाग लिया व झंडे को सलामी दी. परेड का नेतृत्व पुलिस अधिकारी कर रही थीं.

राजनैतिक दलों ने लहराया तिरंगा

79वें गणतंत्र दिवस को लेकर राजनैतिक दलों ने अपने कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा लहराया तथा तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान राष्ट्रगान भी किया गया भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बामपाली में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने तिरंगा लहराया एवं इसे सलामी दी. इस अवसर पर भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं कांग्रेस के जिला कार्यालय शहीद भवन में जिलाध्यक्ष अशोक राम ने झंडोत्तोलन किया व सलामी दी. इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने तिरंगा लहराया. काफी संख्या में जदयू नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन