Bhojpuri News : बीजीपी प्रदेश अध्यक्ष आज कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के भोजपुर जिला आगमन और कार्यकर्ता सम्मान सह विकसित भारत जी राम जी समारोह की तैयारी को लेकर आरा परिसदन में पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गयी

विज्ञापन

आरा. भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के भोजपुर जिला आगमन और कार्यकर्ता सम्मान सह विकसित भारत जी राम जी समारोह की तैयारी को लेकर आरा परिसदन में पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के श्रम, युवा रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के भोजपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश है. पूरे जिले के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और समारोह को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं. जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का रविवार को भोजपुर जिले में प्रवेश हसन बाजार से 11:30 बजे होगा. स्वागत का सिलसिला हसनबाजार, पीरो, चरपोखरी, गड़हनी और उदवंतनगर तक चलेगा, जहां मंडल अध्यक्ष और स्थानीय नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा. प्रेस वार्ता में बताया गया कि आरा के धोबीघटवा मोड़ पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा और महादलित टोला में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा होगी. इसके बाद जगदेवनगर में जगदेव प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण और महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की जायेगी. अंत में सभा स्थल रामलीला मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से लेकर जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह और विकसित भारत जी राम जी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, जिला प्रभारी राजेश सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, धीरेंद्र सिंह और हरेंद्र पांडेय सहित अन्य नेता एवं पदाधिकारी प्रेस वार्ता में उपस्थित थे.

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं और समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन