आरा होकर गुजरने वाली चार जोड़ी सुपरफास्ट अब बनेंगी मेल एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर सहित किराये में भी होगा बदलाव

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Train News: आरा होकर गुजरने वाली चार सुपरफास्ट ट्रेनों की श्रेणी रेलवे बोर्ड ने बदल दी है. औसत गति मानक पूरा न होने के कारण इन ट्रेनों को अब मेल एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा. यह बदलाव 13 और 14 अप्रैल से नए ट्रेन नंबरों के साथ लागू होगा.

विज्ञापन

Bihar Train News: आरा होकर चलने वाली चार जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेनों को लेकर रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. अब ये ट्रेनें सुपरफास्ट की जगह मेल एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी. पूर्व रेलवे की इन ट्रेनों में विभूति एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस और हिमगिरि एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे के नियम के अनुसार जिस ट्रेन की औसत रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक होती है, वही सुपरफास्ट कहलाती है. जांच में पाया गया कि इन ट्रेनों की रफ्तार तय मानक से कम है. इसी कारण इनसे सुपरफास्ट का दर्जा हटा दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिछले साल ही भेजा था प्रस्ताव

इन ट्रेनों का दर्जा बदलने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को पिछले साल ही भेजा गया था. अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. दर्जा बदलने के साथ इन सभी ट्रेनों के नंबर भी बदले जाएंगे. विभूति एक्सप्रेस 13 अप्रैल 2026 से मेल एक्सप्रेस बनकर नए नंबर के साथ चलेगी. कुंभ एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस 14 अप्रैल से नए नंबरों से संचालित होंगी. हावड़ा से जम्मूतवी के बीच चलने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस भी 14 अप्रैल से नए नंबर के साथ चलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किराए में राहत

सुपरफास्ट से मेल एक्सप्रेस बनने के बाद यात्रियों को किराए में कुछ राहत मिलेगी. यात्रियों को लगभग 35 से 45 रुपये तक कम किराया देना होगा. कई यात्रियों को इस फैसले से नाराजगी भी है. रेलवे ने फिलहाल ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने को लेकर कोई योजना घोषित नहीं की है. पूर्व रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला नियमों के अनुसार लिया गया है. उन्होंने यात्रियों से सहयोग करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें:  पटना-हाजीपुर वालों की बल्ले-बल्ले, 60% पूरा हुआ नए ब्रिज का काम, अब सफर होगा सुपरफास्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन