ePaper

Bihar Crime: आरा में महिला ने की खुदकुशी, पुलिस ने चिता से उठाया शव

Updated at : 19 Jul 2025 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: आरा में महिला ने की खुदकुशी, पुलिस ने चिता से उठाया शव

Bihar Crime: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में एक महिला के पंखे से लटककर आत्महत्या की खबर सामने आई है. खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

Bihar Crime: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में एक महिला के पंखे से लटककर आत्महत्या की खबर सामने आई है. उसके दोनों हाथ पर जले और गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं. मृतका के परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट चले गए.

गांव वालों ने दी पुलिस को जानकारी

इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी. खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान पोसवां गांव निवासी अमरेंद्र पासवान की पत्नी सुनीता देवी (30) के रूप में हुई है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत के अनुसार मृतका का पति बाहर रहता है. आत्महत्या के बाद परिजन उसके शव को गांव से चार किलोमीटर दूर दाह-संस्कार के लिए ले गए थे. गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले की छानबीन जारी है.

बीमारी से पहली पत्नी की हुई थी मौत

प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतका के पति ने पहली शादी गौरी देवी से की थी, लेकिन 16 वर्ष पहले बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई थी. पहली पत्नी से तीन पुत्र हैं. इसके बाद उसने चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की रहने वाली सुनीता देवी से दूसरी शादी की थी. उससे दो पुत्री और एक पुत्र है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मृतका का था प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के सौतेले बेटे विकास कुमार ने बताया कि पापा काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं. सुनिता फोन पर किसी लड़के से बातचीत करती थी. उसका किसी के साथ प्रेम प्रसंग था. उसने कहा कि वह सुनिता को कुछ लड़कों के साथ भी देखा था और प्रेम प्रसंग की वजह से ही उसने जान दी है.

इसे भी पढ़ें: गया में पितृपक्ष मेले की हाईटेक तैयारी, व्यवस्था दुरुस्त करने को जिलाधिकारी ने उठाया यह कदम

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन