Bihar Crime : सनकी बेटे ने तलवार से पिता का गला उतारा, संपत्ति के लिए बन गया हत्यारा

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
bihar

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime : घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जगदीशपुर थाने की पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime: आरा. बिहार के भोजपुर स्थित आरा से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक सनकी बेटे ने संपत्ति के लिए अपने ही पिता की तलवार के गला काट कर हत्या कर दी. मृतक का शव खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोतीटोला गांव की है. मृतक की पहचान मोतीटोला गांव निवासी शिव प्रसन्न सिंह के 50 वर्षीय बेटे सत्येन्द्र सिंह उर्फ जयप्रकाश सिंह के रूप में हुई है.

हमले के वक्त खेत में काम कर रहे थे पिता

बताया जा रहा है कि मृतक जयप्रकाश सिंह खेत की तरफ गए थे. इसी दौरान पहली पत्नी का बेटा विष्णु कुमार वहां पहुंचा और पिता पर तलवार से वार कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जयप्रकाश सिंह की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जगदीशपुर थाने की पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

जयप्रकाश ने कर रखी थी दो शादियां

घटनास्थल पर जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि मृतक जयप्रकाश सिंह ने दो शादियां कर रखी थी. संपत्ति के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. इसको लेकर गांव में कई बार पंचायती भी हो चुकी थी. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि संपत्ति विवाद को लेकर ही पहली पत्नी के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन