आरा सड़क हादसा : दोस्त की मौत के बाद 14 वर्षीय किशोर ने भी तोड़ा दम, PMCH में चल रहा था इलाज

Author Md. Wasim|Edited by Suryakant Kumar
Updated:
विज्ञापन
आरा: ट्रक से भिड़ी बाइक, 14 वर्षीय किशोर की मौत

मृतक की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

Arrah Accident News : आरा के धनुपरा के पास सड़क हादसे में जख्मी दूसरे किशोर अरमान कुरैशी की भी पीएमसीएच में मौत हो गई. हादसे में उसके दोस्त शाहनवाज की पहले ही मौत हो चुकी थी.

विज्ञापन

Arrah Accident News : आरा शहर के धनुपरा के पास बुधवार की शाम हुए सड़क हादसे में जख्मी किशोर की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मृत किशोर टाउन थाना क्षेत्र के कसाब टोला निवासी महताब कुरैशी का 14 वर्षीय पुत्र अरमान कुरैशी है, जो पेंटर का काम करता था. बता दें कि बुधवार की शाम वह टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मुहल्ला वार्ड नंबर-28 निवासी मो. फिरोज के पुत्र व अपने दोस्त मो. शाहनवाज के साथ बाइक द्वारा तेल लेने के लिए धनुपरा स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था. उसी दौरान पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहे ट्रक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई थी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.

दोस्त की पहले ही हो चुकी थी मौत

तब स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सक ने देख मो. शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया था. जबकि प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान गुरुवार की तड़के पीएमसीएच में उसने दम तोड़ दिया. उसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पीएमसीएच में करवाया.

घटना के बाद परिवार में कोहराम

बताया जाता है कि मृत किशोर अपने दो भाई व दो बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां सोनी परवीन व दो बहन आलिया, रोशनी एवं एक भाई रेहान है. घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां सोनी परवीन एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : आरा : भागड़ नदी में डूबने से नौवीं की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम



विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन