आरा जंक्शन पर सफाई व्यवस्था बेपटरी, प्लेटफॉर्म से परिसर तक पसरी है गंदगी

Updated:
विज्ञापन

आरा जंक्शन पर फैली गंदगी

आरा जंक्शन पर यात्रियों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन परिसर में नियमित सफाई न होने से यात्री परेशान हैं. रेल प्रशासन से नियमित सफाई और कचरा उठाव की मांग की गई है.

विज्ञापन

Arrah Junction Sanitation: आरा जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को लेकर किये जा रहे दावों के बीच स्टेशन परिसर की जमीनी तस्वीर अलग नजर आ रही है. प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों में जगह-जगह गंदगी और कचरा पसरा है. कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेशन के प्लेटफॉर्म, आने-जाने वाले रास्तों और परिसर के आसपास कूड़ा-कचरा नजर आ रहा है. वहीं, कुछ स्थानों पर लोग खुले में शौच करते भी नजर आते हैं. इन जगहों से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण यात्रियों को नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को हो रही है.

दुर्गंध से बैठना भी मुश्किल

स्टेशन परिसर के कुछ हिस्सों में गंदगी के साथ दुर्गंध की समस्या भी गंभीर बनी हुई है. यात्रियों का कहना है कि ट्रेन का इंतजार करने के दौरान आसपास से आने वाली दुर्गंध के कारण प्लेटफॉर्म पर बैठना तक मुश्किल हो जाता है. सफाई के बाद कचरे का समुचित उठाव नहीं होने से भी समस्या बढ़ रही है.

स्वच्छता व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

आरा जंक्शन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं. ऐसे में स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था सीधे तौर पर रेलवे की छवि से जुड़ी है. यात्रियों का कहना है कि रेलवे की ओर से स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं, लेकिन स्टेशन परिसर में नियमित निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है.

आरा जंक्शन पर फैली गंदगी
आरा जंक्शन पर फैली गंदगी

नियमित सफाई और कचरा उठाव की मांग

यात्रियों ने रेल प्रशासन से प्लेटफॉर्म और पूरे स्टेशन परिसर की नियमित सफाई कराने, कूड़े का समय पर उठाव सुनिश्चित करने तथा खुले में शौच वाले स्थानों पर विशेष निगरानी और आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की है.

यात्रियों का कहना है कि आरा जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर साफ-सफाई केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे रोजाना की व्यवस्था का हिस्सा बनाया जाना चाहिए. नियमित निगरानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने से यात्रियों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन