नहाने के दौरान नदी में डूबने से किशोर लापता

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 28 Aug 2025 7:22 PM

विज्ञापन

तियर थाना क्षेत्र के देवराढ़ गांव स्थित छेर नदी में हुई घटना

विज्ञापन

बिहिया.

तियर थाना क्षेत्र के देवराढ़ गांव स्थित छेर नदी में आये बाढ़ के पानी में डूबने से 14 वर्षीय एक किशोर लापता हो गया. घटना गुरुवार की दोपहर में घटित हुई. नदी में लापता किशोर का नाम अमित तिवारी उर्फ रामनारायण तिवारी है, जो कि देवराढ़ गांव निवासी आनंद तिवारी का पुत्र है.

जानकारी के अनुसार छेर नदी में बढ़े पानी में गांव के ही बच्चे गुरुवार की दोपहर में नहा रहे थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से किशोर अचानक से लापता हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा किशोर को खोजने की भरसक कोशिश की गयी, लेकिन वह नहीं मिला. घटना की सूचना तियर थाना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और किशोर की घंटों खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका. देर शाम होने के कारण एसडीआरएफ की टीम वापस लौट गयी, जो शुक्रवार को पुनः खोजबीन करेगी. घटना को लेकर नदी तट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन