जोगबनी में विराट हिंदू सभा का आयोजन
नेपाल से भी शामिल हुए लोग
जोगबनी. रविवार को जोगबनी स्थित राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. वही कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरपतगंज विधायक देवयंती यादव व कार्यक्रम के संचालकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं इस अवसर पर देवयंती यादव ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की हिंदू समाज को वर्ण विभेद से परे उठते हुए संगठित व एकजुट होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा की हिंदू समाज की मजबूती के लिए आवश्यक है कि हिंदू समाज आपसी एकता व परस्पर सहयोग की भावना से आगे बढ़े. वहीं इस अवसर पर मुख्य पार्षद रानी देवी ने कहा की आज विराट हिंदू सम्मेलन में हम एकत्रित होकर यही संदेश देना चाहते हैं कि हम सभी एक है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया की जात पाट में नहीं बंटे. हम सबसे पहले सनातनी है व हमे इसकी गरिमा व सांस्कृतिक महत्व बचाकर रखना है. वहीं इस अवसर पर नेपाल से आए लोगों को भी संचालकों द्वारा सम्मानित किया गया. वहीं इस सम्मेलन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता व संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया. वही पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए