आग से दो घर जले, दो मवेशियों की झुलसने से मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हजारों रुपये की हुई क्षति
विज्ञापन
फोटो-12-आग से जले घर.
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के मजलिसपुर पंचायत के धनगामा गांव में बीते रविवार की मध्य रात्रि अचानक आग लगने से दो घर जल गये. इस अग्निकांड में दो गाय की भी झुलसने से मौत हो गयी. इस अग्निकांड की घटना में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. पीड़ित मो रईस उद्दीन ने बताया कि रविवार मध्य रात्रि मवेशी घर से उठी आग की लपटों में रसोईघर सहित दो घर जल गये. इस अग्निकांड की घटना में घरेलू सामान सहित दो गाय की भी झुलसने से मौत हो गयी.एक व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खपड़ा गांव स्थित बांसझाड़ी से बीते रविवार रात्रि एक 58 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया. जिसके शरीर पर धारदार हथियार से गोदने का निशान पाया गया है. जिसकी शिनाख्त खपड़ा वार्ड संख्या 07 के भोलो राम के रूप में की गयी. जो शनिवार की रात्रि से गायब था. आशंका जतायी जा रही है. कि पूर्व से चल रहे विवाद के कारण धारदार हथियार से घोंपकर हत्या की गई है. साक्ष्य को छिपाने के नियत से बांसझाड़ी में दफना दिया गया. सूचना पाकर पलासी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. इस मामले में मृतक के साला सोनाकंदर गांव निवासी प्रधान मुर्मू के बयान पर पलासी थाना में दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया है. साथ ही मृतक के साला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










