198.96 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
198.96 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

फारबिसगंज एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

विज्ञापन

जोगबनी. जोगबनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 198.96 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल व एक बाइक भी जब्त की है. वहीं सोमवार को प्रेस वार्ता कर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने घटना की जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि शनि मंदिर टिकुलिया बस्ती की ओर से एक बाइक पर स्मैक की खेप जोगबनी बाजार लाई जा रही है. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान संदिग्ध बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवक को पकड़ लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान 19 वर्षीय राज कुमार पासवान उर्फ राज पासवान पिता अनिल पासवान निवासी पासवान टोला वार्ड संख्या 16 जोगबनी व 20 वर्षीय छोटू कुमार राम उर्फ मोहन पिता स्व रामप्रसाद राम निवासी खजुरबड़ी कॉलोनी वार्ड संख्या 15 जोगबनी के रूप में हुई है. तलाशी में राज कुमार पासवान के पास से 103.39 ग्राम व मोहन के पास से 95.57 ग्राम स्मैक बरामद की गयी. वहीं थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन