दो शराबियों को किया गिरफ्तार

शराबियों को भेजा न्यायिक हिरासत में
कुर्साकांटा. कुर्साकांटा पुलिस ने गश्ती के दौरान शनिवार की रात सौरगांव में दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी सौरगांव वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल कुमार सरदार पिता मनोज सरदार व चंदन शर्मा पिता सुबराती शर्मा महेशखूंट वार्ड संख्या 03 निवासी को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी सिकटी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
———————मारपीट में घायल
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के लकड़ीकट्टा गांव में बीते शनिवार की संध्या आपसी विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल रतिलाल यादव को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी लाया गया. जहां पीएचसी के चिकित्सक डॉ तनवीर आलम ने बताया कि घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.
——-सड़क दुर्घटना में जख्मी
पलासी. प्रखंड क्षेत्र में बीते शनिवार संध्या सड़क दुघर्टना में एक महिला घायल हो गयी. घायल महिला मज्जो खातून को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां इलाज कर रहे पीएचसी के चिकित्सक डॉ तनवीर आलम ने बताया कि घायल महिला खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.——
160 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार
पलासी. पलासी पुलिस ने शनिवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर कलियागंज वार्ड संख्या 06 स्थित एक किराना दुकान से 160 ग्राम गांजा बरामद किया. इस दौरान एक महिला कारोबारी को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारी महिला तेतरी देवी बताई जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




